Nobel Prize संपूर्ण जानकारी


नोबेल पुरस्कार संपूर्ण जानकारी
नोबेल पुरस्कार :--
नोबेल पुरस्कार नोबेल फाउंडेशन द्वारा स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड बर्नहार्ड नोबेल की याद में वर्ष 1901 ईo में शुरू किया गया।अल्फ्रेड बर्नहार्ड नोबेल का जन्म 1833 ईo में स्वीडन के शहर स्टॉकहोम में हुआ था।
यह पुरस्कार -- शांति, साहित्य, चिकित्सा, भौतिकी, रसायन (सभी 1901 से) एवं अर्थशास्त्र (1969 से) के क्षेत्र में दिया जाने वाला विश्व का सर्वोच्च पुरस्कार है।
इस पुरस्कार के रुप में प्रस्तावित पत्र के साथ 
10 लाख डॉलर की राशि प्रदान की जाती है।
अल्फ्रेड नोबेल ने कुल 355 आविष्कार किए जिसमें 1867 में डायनामाइट का आविष्कार भी शामिल है।
दिसंबर 1896 में मृत्यु से पूर्व अपनी सारी वसीयत एक ट्रस्ट के लिए सुरक्षित रख दिया। उनकी इच्छा थी कि इस पैसे के ब्याज से हर साल उन लोगोंं को सम्मानित किया जाए जिनका काम मानव जाति के लिए सबसे कल्याणकारी हो।
स्वीडिश बैंक में जमा इस राशि के व्याज से नोबेल फाउंडेशन द्वारा हर वर्ष शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान, और अर्थशास्त्र में सर्वोत्कृष्ट योगदान के लिए यह पुरस्कार दीया जाता है।

1.  रविंद्र नाथ टैगोर :- 1910 में एक अंग्रेज कवि 
W.B.Yeats ने टैगोर की काव्य -संग्रह गीतांजलि का अंग्रेजी अनुवाद किया एवं प्रस्तावना लिखी जिस पर 1913 में टैगोर जी को नोबेल पुरस्कार मिला।

2.  सी.वी. रमन :- सर चंद्रशेखर  वेंकटरमन को उनकी खोज रमन प्रभाव के लिए इन्हें 1930 में भौतिक का नोबेल पुरस्कार दिया गया।

3. हरगोविंद खुराना :- इन्हें 1968 में कृत्रिम जीन के संश्लेषण के लिए चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार दिया गया।
4. मदर टेरेसा :- इन्हें 1979 में इनकी समाज सेवा संबंधी कार्य के लिए शांति का नोबेल पुरस्कार मिला।

5. सुब्रमण्यम चंद्रशेखर :- इन्हें 1983 में इनकी खोज चंद्रशेखर सीमा के लिए भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला।
6. अमर्त्य सेन :- इन्हें 1998 में कल्याणकारी अर्थशास्त्र के लिए अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार मिला।

7. वी.एस. नायपाल :- इन्हें 2001 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया।

8. वेंकटरमन रामकृष्ण :-  भारतीय अमेरिकी रामकृष्ण को प्रोटीन का निर्माण करनेे वाले राइबोसोम की संरचना और कार्यप्रणाली की खोज के लिए 2009 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार दिया गया।

9. कैलाश सत्यार्थी :- इन्हें 2014 में शांति केे लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया।

10. अभिजीत बैनर्जी:- भारतीय अमेरिकी अर्थशास्त्री अभिजीत विनायक बैनर्जी को 2019 का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिया गया। यह पुरस्कार उन्हें उनकी पत्नी इश्तर डूफलो और माइकल क्रेमर के साथ संयुक्त रूप से दिया गया।

Note:- 1937,1938,1939,1947 एवं 1948 में गांधी जी को 5 बार नोबेल शांति पुरस्कार केे लिए नामित किया गया पर एक बार भी उन्हें इस पुरस्कार केे लिए नहीं चुना गया।

No comments:

Post a Comment