भारतीय थल सेना, वायु सेना एवं नौसेना केेेेे वीर और साहसी सैनिकों को विभिन्न पदको से सम्मानित किया जाता है। उन्हें परमवीर चक्र, महावीर चक्र, वीर चक्र, अशोक चक्र, कृति चक्र एवं शौर्य चक्र इत्यादि दिया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कौन सा चक्र कब दिया जाता है? नहीं तो इन पदकों का विवरण निम्न है --
1. परमवीर चक्र :- यह वीरता के लिए दिए जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार या पदक है, जो थल, जल एवं वायु सेना के उन जवानों को दिया जाता है जो दुश्मन के सामनेे बहादुरी के सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन या आत्म बलिदान का साहसी कार्य किया हो। यह मेडल या पदक कांस्य का बना होता है। जिस पर एक ओर इंद्रवज्र अंकित होताा है, जबकि दूूसरी ओर हिंदी व अंग्रेजी में परमवीर चक्र लिखा होता है। पदक को सैनिक अपनी कमीज के बायीं ओर हमेशा बैंगनी रंग के रिबन से लगाता है।
2. महावीर चक्र :- यह दूसरा सबसे बड़ा वीरता पुरस्कार है, जो थल, जल एवं वायुु सेना में दुश्मन के सामने बहादुरी के सर्वोत्कृष्ट कार्य के लिए दिया जाता है। यह पदक स्टैंडर्ड चांदी का बना होता है। इसका आकार गोल होता है, जिसके एक और पांच कोण वाले सितारे के बीच में राष्ट्र चिन्ह अंकित होता है दूसरी ओर कमल तथा हिंंदी एवं अंग्रेजी में महावीर चक्र लिखा होता है पदक को हमेशा सफेद तथा केसरी रिबन से पहना जाता है।
3. वीर चक्र :- यह तृतीय श्रेणी का वीरता पुरस्कार या पदक है, जो थल, जल एवं वायु सेना में दुश्मनों के सामने साहस, पराक्रम और आत्म बलिदान के लिए दिया जाता है। यह पदक भी स्टैंडर्ड चांदी का बना होता है। इसकेेे एक ओर पांच कोण वाला सितारा तथा अशोक चक्र एवं दूसरी ओर दो कमल अंकित होते हैं। पदक को हमेशा नीली और केसरी पट्टी के साथ पहना जाता है।
4. विशिष्ट सेवा मेडल :- यह सेना के कर्मचारियों को असाधारण तथा उच्च कोटि के विशिष्ट सेवा कार्य के लिए दिया जाता है।
नोट:- पदक के साथ वीर को मासिक वजीफा भी दिया जाता है।
5. अशोक चक्र :- यह पदक थल, जल और वायु सेना में शांति काल में दिया जाने वाला सबसेे बड़ा सम्मान है । यह साहस, पराक्रम या आत्म बलिदान का अत्यंत ही सराहनीय कार्य दिखाने के लिए प्रदान किया जाता है। इसे केसरी खड़ी लाइन द्वारा दो बराबर भागो में विभाजित हरे रंग के रिबन के साथ दिया जाता है। यह चक्र राष्ट्रपति द्वारा दिया जाता है।
6. कीर्ति चक्र :- शौर्य और वीरता के लिए कीर्ति चक्र दिया जाता है। यह शांति काल में दिया जाने वाला वीरता पदक है। यह मरनोप्रांंत भी दिया जा सकता है। यह सिल्वर धातु से गोलाकार बना होता है। इसे केसरी रंग के खड़ी लाइन द्वारा 3 बराबर भागों में विभाजित हरे रंंग के फीते के साथ दीया जाताा है।
7. शौर्य चक्र :- कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र, अशोक चक्र के ही 2 वर्ग हैं। यह शांति के समय वीरता केेेे प्रदर्शन के लिए दिया जाने वाला पदक है। यह कांस्य से सेे बना होता है, जिसे हरे रंग की तीन खड़ी लाइनों द्वारा बराबर भागों में विभाजित फीते के साथ दिया जाता है।
8. जीवन रक्षा पदक :- डूबने से, आग से या किसी भी तरह से प्राण बचाने के लिए प्रदर्शित साहस एवंं वीरतापूर्ण कार्यों केे लिए यह पदक प्रदान किया जाता है।

No comments:
Post a Comment