भारतीय संविधान के विदेशी स्रोत


✓भारत के संविधान के निर्माण में निम्न देशों के       संविधान से सहायता ली गई है। जो इस प्रकार है:-
1. संयुक्त राज्य अमेरिका :- मौलिक अधिकार, न्यायिक पुनरावलोकन, संविधान की सर्वोच्चता, न्यायपालिका की स्वतंत्रता, निर्वाचित राष्ट्रपति एवं उस पर महाभियोग, उपराष्ट्रपति, उच्चतम एवं उच्च न्यायालयो के न्यायाधीशों को हटाने की विधि एवं वित्तीय आपात।

2. ब्रिटेन :- संसदात्मक शासन प्रणाली, एकल   नागरिकता एवं विधि निर्माण प्रक्रिया।

3. आयरलैंड :- नीति निर्देशक सिद्धांत, राष्ट्रपति के निर्वाचन मंडल की व्यवस्था, राष्ट्रपति द्वारा राज्यसभा मैं साहित्य, कला, विज्ञान, तथा समाज सेवा इत्यादि केे क्षेत्र मैं ख्यातिप्राप्त व्यक्तियों का मनोनयन।

4. ऑस्ट्रेलिया :- प्रस्तावना की भाषा, समवर्ती सूची का प्रावधान, केंद्र एवं राज्य के बीच संबंध तथा शक्तियों का विभाजन, संसदीय विशेषाधिकार।

5. जर्मनी :- आपातकाल के प्रवर्तन केेेेे दौरान राष्ट्रपति को मौलिक अधिकार संबंधी शक्तियां।

6. कनाडा :- संघात्मक विशेषताएं, अवशिष्ट शक्तियां केंद्र के पास, राज्यपाल की नियुक्ति विषयक प्रक्रिया, संघ एवं राज्य के बीच शक्ति विभाजन।

7. दक्षिण अफ्रीका :- संविधान संशोधन की प्रक्रिया      का प्रावधान।

8. रूस :- मौलिक कर्तव्यों का प्रावधान ।

9. जापान :- विधि द्वारा स्थापित प्रक्रिया ।
Note :-
          भारतीय संविधान के अनेक देशी और विदेशी स्रोत है, लेकिन भारतीय संविधान पर सबसेेे अधिक प्रभाव `भारतीय शासन अधिनियम 1935 का है`। भारतीय संविधान के 395 अनुच्छेद मेंं से लगभग 250 अनुच्छेद ऐसे हैं जो 1935 इo के अधिनियम से लिए गए हैं। 


No comments:

Post a Comment